किस्मत वालो के घर में मैया आती है

मैया अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है
किस्मत वालो के घर में मैया आती है ।

श्रद्धा से जो भी माँ को मनाते
जीवन में सारी खुशियाँ वो पाते
माँ मेरी ममता बिखराती है
मैया अपने भक्तों पर……...

भक्तो के घर जागे ज्योत नूरानी
करुणा की सागर माँ वैष्णो रानी
बच्चो को दर्शन दिखलाती है
मैया अपने भक्तों पर………….

सर माँ के चरणों में तू भी झुका ले
भूलन कहे अपनी बिगड़ी बनाले
माता हरीश भाग्य चमकाती है
मैया अपने भक्तों पर…………...

download bhajan lyrics (1108 downloads)