मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहुmujhe aesi lagan tu lga de main tere bin pal na rahu


मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहु
मैं तेरे बिना पल ना रहु मैं तेरे बिना पल ना रहु
दिल मैं प्यार वाला दीप जगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहु

दिल करता है दिल में बसा लू तुम्हे
अपनी आखो में मैया छुपालु तुम्हे
मेरे मन का अंधेरा मिटा दे मैं तेरे बिना पल ना रहु

जैसे जल बिना मछली पल ना जिये
ऐसे तड़पुं में घडी घडी तेरे लिए
मजा प्रेम वाला ऐसा चखा दे मैं तेरे बिना पल ना रहु

तेरे चरणों की धूल में मिल जाऊ
अब आशा यही है कही दूर ना जाऊ
ऐसे भक्ति का रंग चढ़ा दे मैं तेरे बिना पल ना रहु

तूने अपना बनाया मैने कुछ ना कहा
लाके दर पे बिठाया मैने कुछ ना कहा
अब ऐसी जलक दिखला दे मैं तेरे बिना पल ना रहु
पोस्टिंग बय : रविन बंसल (जय माता दी)

download bhajan lyrics (1509 downloads)