ले लो राधे का नाम दौड़े आएंगे श्याम

ले लो राधे का नाम दौड़े आएंगे श्याम
ऐसा राधे का  नाम झट मिलवा दे घनश्याम
सारे जगत में एक राधा नाम
जिसके दीवाने हुए मेरे श्याम
राधे का नाम रसीला जो ले रस में खो जाये
इक बार जापे जो राधे फिर श्याम उसे अपनाये
लो कृपामयी राधे नाम फिर कृपा करेंगे श्याम

राधा बरसाने वाली दिन रात कृपा बरसाए
गोकुल के हैं सांवरिया रीझे तो गले लगाए
बोलो जय बरसाना धाम मिले वास वृन्दावन धाम

तेरे चरणों में श्री राधे ये मनोज कंठ लग जाये
केवल कुछ और ना मांगे ब्रज वास उसे मिल जाए
एक बार लो राधे नाम फिर रोज़ मिलेंगे श्याम
ले लो राधे का नाम ............

श्रेणी
download bhajan lyrics (1322 downloads)