बरसाने में खुल जाता है वृन्दावन का ताला

बरसाने में खुल जाता है वृन्दावन का ताला
राधे राधे बोलो कृपा करेगा मुरली वाला

राधे राधे जो भी गाये मोहन उसको पास बुलाये
श्यामा की जो शरण में आया श्याम ने उसे संभाला
राधे राधे बोलो कृपा करेगा मुरली वाला

जिसको मोहन खूब सताएं लाड़ली उस पर दया दिखाए
ब्रिज भानु की लली जो चाहे मिलवा दे नन्द लाला
राधे राधे बोलो कृपा करेगा मुरली वाला

श्री जी रखना ध्यान हमारा सोनू राणा दास तुम्हारा
केवल कृष्णा की तड़प यही है मिल जाये गोपाला
राधे राधे बोलो कृपा करेगा मुरली वाला

श्रेणी
download bhajan lyrics (1290 downloads)