मेरे बाँके बिहारी से नैना लड़े

मेरे बाँके बिहारी से नैना लड़े,
नैना लड़े री मेरे नैना लड़े,
मेरे बाँके बिहारी से नैना लड़े

नैनो में नैना तड़पे है नैना,
तड़प तरस यादो में बरसे है नैना,
भक्तो के नैनो से नैना लड़े,
मेरे बाँके बिहारी से नैना लड़े

कजरारे नैना रत नारे नैना,
मतवारे नैना चपरारे नैना,
नैनो से इक पल न नैना हटे,
मेरे बाँके बिहारी से नैना लड़े

नैनो को भाये नैना दिल में समाये नैना,
शर्माए नैना ललचाये नैना,
नैनो से अब तो नैना लड़े,
मेरे बाँके बिहारी से नैना लड़े

श्रेणी
download bhajan lyrics (1323 downloads)