जय जय माँ प्यारी माँ

जय जय माँ प्यारी माँ।
आप बसे मेरे दिल में ॥
आप हो जग की प्यारी माँ।
जय जय माँ प्यारी माँ॥

कानों में झुमका सोहे ।
माथे पे बिंदी मोहे ॥
सब है आपके बच्चे , आप है उनकी माँ।
जय जय माँ प्यारी माँ ॥

हम है आप के बच्चे निर्मल ।
हम पर भी थोड़ी दया कर ॥
मैं तो हर पल तुझको ही ध्याऊँ माँ।
जय जय माँ प्यारी माँ॥

जय जय माँ प्यारी माँ।
आप बसे मेरे दिल में॥
आप हो जग की प्यारी माँ ।
जय जय माँ प्यारी  माँ॥
download bhajan lyrics (677 downloads)