सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आईsare mil ke khushiyan mnaao aai diwali aai


सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई,
नाचो गाओ धूम मचाओ लक्ष्मी जी घर आई,
सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई,

दीपावली का दिन ये निराला सुख का उजाला देने वाला,
मस्ती में खोया आलम सारा बेहने लगी है प्रेम की धरा,
सब के संकट दूर कररगी लक्ष्मी जी महामाई,
नाचो गाओ धूम मचाओ लक्ष्मी जी घर आई,
सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई,

फुले से घर है सब ने सजाये प्रेम से अन गिन दीप जलाये,
हे मेवा मिशरी और मिठाई दी है किसी को किसी से है पाई,
आज का दिन हो सब के लिए ही मंगल मई सुख दाई
नाचो गाओ धूम मचाओ लक्ष्मी जी घर आई,
सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई,

आतिशबाजी और पटाखे दीपावली की शान बढ़ाते,
कोई हो पराये चाहे हो अपने आज हो पुरे सब के सपने,
सब को मुबारक बात हमारी सब को लाख बधाई,
नाचो गाओ धूम मचाओ लक्ष्मी जी घर आई,
सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई,

download bhajan lyrics (1507 downloads)