तेरे दर से ना खाली जायेगेtere dar se na khaali jaayege


मैया तुम से मुरादे लेने आये है,
तेरे दर से ना खाली जायेगे,
मैया तुम से मुरादे लेने आये है,

तू ही दुर्गा शक्ति है तू ही महामाई,
तेरे दर झुकती है सारी खुदाई,
तेरी शक्ति का कायल है सारा जहां,
तेरी महिमा सदा हम गायेगे,
तेरे दर से ना खाली जायेगे,

लाखो दर आते है बन के सवाली,
लौट के जाते नहीं चरणों से खाली,
तेरी महिमा निराली है माँ आंबे,
केवल चरणों में सिर को जुकायेगे,
तेरे दर से ना खाली जायेगे,

हम तेरे चरणों की धूल है मैया,
तेरे चमन के हम फूल है मैया,
तुम हम से न मुख कभी मोड़ न,
केवल रो रो के हम मर जायेगे,
तेरे दर से ना खाली जायेगे,

download bhajan lyrics (1358 downloads)