रखो सँवारे अपना बनाये केrakho sanware apna bnaaye ke


रखो सँवारे अपना बनाये के,
आखियो में रख ले कान्हा पलके बंद कर ले कान्हा काजल बनाये के,
रखो सँवारे अपना बनाये के,

होठो पे रखले कान्हा रोजा न फूंक लगाना,मुरली बनाये के,
रखो सँवारे अपना बनाये के,

खुटे से बांधो कान्हा रोजा न माखन खाना गौएं बड़ाई के,
रखो सँवारे अपना बनाये के,

वर्तन मँजवाओ कान्हा,
जादू लगवाओ कान्हा नौकर बनाई के,
रखो सँवारे अपना बनाये के,

बनवारी प्यार बढ़ाओ रोजाना लाड लड़ाओ बेटा बनाई के,
रखो सँवारे अपना बनाये के,

खुद को सजा ले कान्हा शोभा बड़ा ले कान्हा कजरारा बनाये के,
रखो सँवारे अपना बनाये के,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1220 downloads)