यमुना की लहरें आवाज लगाती yamuna ki lehare awaaj lagaati hai


यमुना की लहरें आवाज लगाती है मैया की हालात देखि नहीं जाती है,
आ जाओ मन मोहन ब्रिज भूमि भुलाती है,
यमुना की लहरें आवाज लगाती है मैया की हालात देखि नहीं जाती है,

मैया का अंचल सूखा नहीं है बोल क्या ममता का तू भूखा नहीं,
तेरी याद में अब तक माँ बस नीर बहाती है
यमुना की लहरें आवाज लगाती है मैया की हालात देखि नहीं जाती है,

प्रीत में तेरी राधे हुई रे दीवानी सुख गया है उसकी आंखो का पानी,
तेरी राह में दीवानी नित दीपल जलाती है,
यमुना की लहरें आवाज लगाती है मैया की हालात देखि नहीं जाती है,

प्रेम की कान्हा कैसी प्रीत निभाई मोह पसाके दिल में दे दी जुदाई,
सूरज आहे दिल की दिल में रह जाती है,
यमुना की लहरें आवाज लगाती है मैया की हालात देखि नहीं जाती है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1346 downloads)