इक बार चले आओ सरकार चले आओ ik baar chle aao sarkar chle aao


इक बार चले आओ सरकार चले आओ
खाटू वाले चले आओ नीले वाले चले आओ,

मेरे दिल में जो छाले है मैं कैसे दिखाऊ बाबा,
मेरी सुनता नहीं कोई मैं कैसे सुनाऊ बाबा,
मुझे अपना बना जाओ इक वार चले आओ,
इक बार चले आओ सरकार चले आओ

मुझे सब ने रुलाया है बाबा तुन न रुलाना मुझे,
मुझे सब ने सताया है बाबा तू न सतना मुझे,
मुझे गले से लगा जाओ इक वार चले आओ,
इक बार चले आओ सरकार चले आओ

मझधार में है कश्ती तू पार लगा दे बाबा,
दुनिया मुझपर हस्ती तू पार लगा दे बाबा,
मुझे पार लगा जाओ इक बार चले आओ,
इक बार चले आओ सरकार चले आओ

download bhajan lyrics (1197 downloads)