कुछ ऐसा कर मैया झोली खुशियों से भर जाए

कुछ ऐसा कर मैया झोली खुशियों से भर जाए,
तू फेर नैन को देख ले माँ ये लाल तुम्हारा तर जाए,
कुछ ऐसा कर मैया झोली खुशियों से भर जाए,

आया हु दर पे तेरे आस लगा कर थोड़ा सा रेहम करदो माँ मुझपे भी आकर ,
तू लाज हमारी रखले समान हमारा बढ़ जाए,
तू फेर नजर को देखले माँ ये लाल तुम्हारा तर जाए,
कुछ ऐसा कर मैया झोली खुशियों से भर जाए,

मुझको भी रख ले माँ अपनी शरण में,
कबसे मनोहर पड़ा है तेरी चरण में ,
करता है पटेल नमन मैया की किस्मत मेरी सवर जाए,
तू फेर नजर को देखले माँ ये लाल तुम्हारा तर जाए,
कुछ ऐसा कर मैया झोली खुशियों से भर जाए,

download bhajan lyrics (1307 downloads)