कुछ और न मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू kuch or na maangu main tumse meri to duniya tu


मैंने लिख दी अर्जी सांवरियां पढ़ के देख,
मैं तेरा हो जाओ कुछ लिख दे ऐसे लेख,
श्याम धनि खाटू वाले वाले बस इतना करदे तू,
कुछ और न मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू ,

मतलब के रिश्ते नाते इस दुनिया दारी में,
बस धोखे ही खाये अपनों की यारी में,
उम्मीद मेरी है बस तुमसे मेरी भी सुनेगा तू,
कुछ और न मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू ,

जब थी खुशिया पास मेरे दुनिया ने गले लगाया,
दुःख के बादल क्या छाए फिर सब ने किया पराया,
हार के आया दर पे तेरे मेरा बन जा तू ,
कुछ और न मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू ,

तेरी महिमा सब जग जाने तू है तारण हार,
शरणागत को गले लगा के जी भर के लुटाता प्यार,
टोनी जाने प्रीत तेरी सारी उम्र निभाए तू,
कुछ और न मांगू मैं तुमसे मेरी तो दुनिया तू ,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1698 downloads)