तेरी पतंग मेरी डोर शेरावालिएteri patang meri dor sherawaliye


तेरी पतंग मेरी डोर डोर शेरावालिए
तेरी पतंग मैया ऊपर चढ़ गयी निचे रह गयी डोर डोर ....

सिर मैया के मुकट सोहे
चुनरी पे नाच रहे मोर, मोर शेरावालिए
तेरी...

माथ मैया के टिका सोहे
बिंदिया पे नाच रहे मोर, मोर शेरावालिए
तेरी...

कान मैया के कांटे सोहे
बालियों पे नाच रहे मोर, मोर शेरावालिए
तेरी...

गाल मैया के तोडा सोहे
माला पे नाच रहे मोर, मोर शेरावालिए
तेरी...

हाथ मैया के चूड़ा सोहे
मेहंदी पे नाच रहे मोर, मोर शेरावालिए
तेरी...

पैर मैया के पायल सोहे
कडकावा पे नाच रहे मोर, मोर शेरावालिए
तेरी...

download bhajan lyrics (2327 downloads)