मेरे बाबा तेरे चरणों में तेरा दास आया है

मैं श्याम तेरे चरणों में,
तेरा दास आया है,
तेरे पास आया है तेरा दास आया है,
मेरे बाबा तेरे चरणों में तेरा दास आया है,

तुझसे दानी ना कोई इस संसार में,
बिक जाए बिन मोल तू कान्हा प्यार में,
पूरी करदे जो मन में अरदास लाया है
मेरे बाबा तेरे चरणों में तेरा दास आया है,

दुनिया कहती है तुझे हारे का सहारा है,
मैंने जग से हार के तुझको पुकारा है,
तुम हो मेरे यह दिल को एहसास आया है,
मेरे बाबा तेरे चरणों में तेरा दास आया है,

खाली हाथ है दोनों दिल में आस है,
भव से पार करेगा ये विश्वाश है,
टून टून के साथ कन्हियाँ ये सुभाष आया है ,
मेरे बाबा तेरे चरणों में तेरा दास आया है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1339 downloads)