कब तुम कृपा करोगी श्री राधा रानी

कब तुम कृपा करोगी श्री राधा रानी
कब तुम कृपा करोगी मेरी लाडो प्यारी
कब तुम कृपा करोगी

मेरो मन नित चलत कुमार्ग
कब दुख दाह हरोगी श्री राधा रानी
कब तुम कृपा करोगी

अति दुर्गम भव जाल बंध्यो मैं
निज शरण ही कब लोगी श्री राधा रानी
कब तुम कृपा करोगी

वृन्दावन की आस रावरी
दर्शन कब तुम दोगी  श्री राधा रानी
कब तुम कृपा करोगी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1312 downloads)