मीठे रस से भरो री राधा रानी लगेmeethe ras se bharo ri radha rani laage


मीठे रस से भरो री राधा रानी लगे महारानी लागे ,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

यमुना मैया कारी कारी राधा गोरी गोरी,
वृन्दावन में धूम मचावे बरसाने री छोरी,
ब्रिज धाम राधा यु की रजधानी लागे,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

ना भावे मने माखन मिश्री अब न कोई मिठाई,
माहरे जीवन में भावे अब तो राधा नाम मिलाई,
बिषबाणु की लली तो गुण वाणी लागे,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

राधा राधा नाम रटत है जो नर आठो याम,
उनकी वाधा दूर कर्त है राधा राधा नाम.,
राधा नाम से सफल जिंदगानी लागे,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (2477 downloads)