श्याम तेरी तिरछी नजर कमाल रेshyam teri trichi najar kamal re


अब तो सारे जहाँ पे यही शोर है
मेरा सावरिया श्याम बड़ा चितचोर है
हुई अखियाँ ये चार हुआ बुरा हाल रे
श्याम तेरी तिरछी नजर कमाल रे
टेडी मेढी चाल चले बेमिसाल रे

मोर पंख माथे पे हाथो में मुरलिया
ककरी से फोड़ दे वो राधा की गगरिया
जादू चलाए फेके प्रेम जाल रे
काले काले श्याम तेरे गाल लाल रे
टेडी मेढी चाल चले बेमिसाल रे

बरसाने की छोरी गोकुल का छोरा
रासलीला देख हुआ मन ये छिछोरा
नाच नाच हाल हुआ बेहाल रे
झूम रहे मस्ती ग्वाल बाल  रे
टेढ़ी-मेढ़ी चाल चले बेमिसाल में

एक तो तू छलिया है करता है चोरी
दिल को चुराता करे जोरा जोरी
घायल तेरी मुरली से नंदलाल रे
पात पात चलू चले डाल डाल रे
टेढ़ी-मेढ़ी चाल चले बेमिसाल रे

नटखट अदाएं हैं लगे भोला भाला
रुतबा है श्याम तेरा सबसे निराला
रखता है सबको ये खुशहाल रे
मोहन कौशिक करता यह मालामाल रे
टेढ़ी-मेढ़ी चाल चले बेमिसाल रे

अब तो सारे जहाँ पे यही शोर है
मेरा सावरिया श्याम बड़ा चितचोर है
हुई अखियाँ ये चार हुआ बुरा हाल रे
श्याम तेरी तिरछी नजर कमाल रे
टेडी मेढी चाल चले बेमिसाल रे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1399 downloads)