आज हम खेलेंगे होली श्याम के संगaaj hum khelege holi shyam ke sang


आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग,
श्याम दीवाने मस्तानो के मन में उठी तरंग,
आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग

आज न हम को कोई रोके,
कब कब आये ऐसे मोके,
तन मन अंग अंग की निकली आस सभी उमंग,
आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग

नन्द गांव से आये कन्हियाँ,
ग्वाल बाल संग दाऊ भैया,
बरसाने से आई राधा पेहन चोली सतरंग,
आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग

श्यामा श्याम संग खेले होली ,
ग्वालन संग ग्वालो की टोली,
ललिता सखी विशाखा मिलकर करे बहुत हुड़दंग,
आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग

खूब चढ़ी है सब पर मस्ती,
मस्ती में झूमे ये वस्ती धरती झूमे अम्बर झूमे झूमे मस्त मलंग,
आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग

चन्दर इतर गुलाल उड़ाओ सब नाचे दीपक तुम गाओ,
ढोल नगाड़े भाज रहे है चंग झांज मिरदंग,
आज हम खेलेंगे होली श्याम के संग

श्रेणी
download bhajan lyrics (1318 downloads)