तेरा रंग रूप निखर जायगोtera rang roop nikhar jaygo


तेरो रंग है कारो चित कब्रों मेरो गोरो रंग बिगड़ जाएगो
राधे रंग मेरो ढिलवालो तेरा रंग रूप निखर जायगो

राधा रंग अलबेलो मेरो आसानी से नहीं छूट ता,
कान्हा मोरे गोर रंग पे कोई रंग नहीं चढ़ता,
मेरे रंग के आगे ओ कान्हा रंग तेरो फीको पड़ जायेगो,
राधे रंग मेरो ढिलवालो तेरा रंग रूप निखर जायगो

तुमसे होली खेले बिना तो मन न मेरा भरता है कान्हा तेरी खुराफात से,
जिया मेरा धड़कता है,
सोच रही थी आज के दिन तो तेरो ढंग सुधर जायेगो,
राधे रंग मेरो ढिलवालो तेरा रंग रूप निखर जायगो

तेरे प्यार में फस के राधा दिल मेरा कुर्बान हुआ,
प्रीत लगा के तुम से मोहन दिल मेरा परेशान हुआ,
कहे अनाड़ी किशरथ के संग तेरो वक़्त सवर जायेगो,
राधे रंग मेरो ढिलवालो तेरा रंग रूप निखर जायगो

श्रेणी
download bhajan lyrics (1247 downloads)