आई होली सावरियाaai holi sanwariyan


धूम मचाने आ जइयो आई होली सावरिया
होली सावरिया आई होली सावरिया
खेले सावरिया होली खेले सावरिया
आके रंग जमा जइयो आई होली सावरिया

ग्वालो की टोली संग गोपिया बुलाई है
राधा जैसी गोरी गोरी सखियां भी आई है
सामने तो छलिया तू आके दिखा
आई होली सावरिया

ढोल नगाड़ा और चंग बजायेंगे
मुरली की धुन पर रास रचायेंगे
ताल से ताल मिला ले जरा
आई होली सावरिया

मलेंगे गुलाल तेरे मारे पिचकारी
आज न चलेगी कोई चाल तुम्हारी
इतनी अकड़ न तो हमको दिखा
आई होली सावरिया

तेरे बिना श्याम सुनी सुनी लागे
मोहन कौशिक और हरीश गुण गाके
भक्तो के संग जरा नच के दिखा
आई होली सावरिया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1260 downloads)