जय बोलो माँ शेरावाली की

जय बोलो माँ शेरावाली की,
जय बोलो जय बोलो माँ शेरावाली की जय बोलो,
मुरादे मन की माँ से पा लो,
जय बोलो माँ शेरावाली की,

माँ है जगत की पालनहारी,
माँ की महिमा सब से न्यारी,
मिल के जैकारे लगा लो,
जय बोलो माँ शेरावाली की,

होके मगन सारे लगन लगाओ,
सच्चे मन से माँ को रिजाओ,
माँ के चरणों में ध्यान लगा लो
जय बोलो माँ शेरावाली की,

माँ से भगतो का नाता पुराना,
दास अजीत है माँ का दीवाना,
माँ शेरावाली का गुण गा लो,
जय बोलो माँ शेरावाली की,

download bhajan lyrics (1312 downloads)