हम तो निहाल हो गए

ओ सांवरे
देके सहारा है संवारा तूने भाग्य हमारा सांवरा
हम तो निहाल हो गए हम मालामाल हो गए
ओ सांवरे

हम तो तेरे हो बैठे प्यार में ऐसे खो बैठे
अपने अश्कों से तेरी चौखट को हम धो बैठे
आके पनाह में तेरी राह में तेरे होके मेरे सुन्दर सांवरा
रंग ए जमाल हो गए लाल गुलाल हो गए
ओ सांवरे

साथ ना तेरा अब छूटे चाहे ये दुनिया रूठे
हम तो बन गए दास तेरे अब सारे बंधन छूटे
ओ मेरे कान्हा कर के तूने जो बहन तूने पार हमको है किया
हम बेमिसाल हो गए वाह रे कमल हो गए
ओ सांवरे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1340 downloads)