मेरी माँ शेरावाली मेरी माँ ज्योता वाली meri maa sheravali meri maa jyota vaali


माँ मुरादे पूरी कर झोली खुशियों से भर तेरे दर से ना जाऊंगा खाली ,
मेरी माँ शेरावाली मेरी माँ ज्योता वाली
मेरी माँ लाटा वाली मेरी माँ पहाड़ा वाली,

माँ चिन्तपुरनी मेरी चिंता हरो,
काटो कलेश दूर संकट करो,
माँ दुःख हरनी मंगल करनी,
मैं भी आया हु बन कर सवाली,
मेरी माँ लाटा वाली मेरी माँ पहाड़ा वाली,

नैना देवी नूर आँखों में भरदो,
सिर पे मेरे हाथ अपना माँ धर दो,
तू ही आंबे तू जगदम्बे तेरी शक्ति है सब से निराली,
मेरी माँ भवनों वाली मेरी माँ झंडे वाली,

माँ महियर वाली मेहर मुझपे करो,
माँ शारदे कंठ सुर से भरो,
तू चामुंडा तू ही ज्वाला,
तेरे चरणों की धुनी लगा ली,
मेरी माँ शेरावाली मेरी माँ ज्योता वाली

download bhajan lyrics (1203 downloads)