तेरा जल्दी खुले दरबार सांवरे

है अब तो यही इंतज़ार सांवरे
जल्दी खुले दरबार सांवरे
तेरा जल्दी खुले दरबार सांवरे

हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना अब तो सांझ सवेरे
जल्दी से जल्दी हो जाएँ अब तो दर्शन तेरे
ह्रदय की मेरे ये पुकार सांवरे
जल्दी खुले दरबार सांवरे

अपने मन की साड़ी बातें बाबा तुम्हे बताऊँ
के बीती कैसे बीती थाने इक इक बात बताऊँ
दिल व्याकुल बड़ा बेक़रार सांवरे
जल्दी खुले दरबार सांवरे

सबके मन की हो सुनते प्रभु मेरी भी सुन लीजे
दर्शन करने की है ख्वाइश पूरी से कर डीजे
बिनती टिनके की करो स्वीकार सांवरे
हाँ ये अर्ज़ी करो स्वीकार सांवरे
जल्दी खुले दरबार सांवरे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1184 downloads)