आंबे आंबे जय दुर्गा माँ आंबे ambe ambe jai durga maa ambe


हे माँ आंबे जय जगदम्बे माँ नमामि नमोस्तुते,
सारे जग की स्वाआमिनी आंबे राह दिखा सब तेरे ही बंदे,
आधी शक्ति नमो नारायणी मन से तुझको माँ शत शत बंदे,
आंबे आंबे जय दुर्गा माँ आंबे

सब की है तू प्यारी मैया पार लगा दे मेरी नैया
तू चामुंडी माता भवानी तू ही सब की माता रानी,
खाली खाली झोली सब की अब तो भर दे हे माँ आंबे,
आंबे आंबे जय दुर्गा माँ आंबे

जय माता दी शेरावाली जय हो तेरी पहाड़ा वाली ,
पाके आया तेरा बुलावा फूल फलो का दिया चढ़ावा,
भोली भाली भगति मेरी सब का सुख ही तुझसे मांगे,
आंबे आंबे जय दुर्गा माँ आंबे

download bhajan lyrics (1392 downloads)