ओ बरसाने वारी अपनी कृपा बरसा

ओ बरसाने वारी अपनी कृपा बरसा
द्वार तिहारे नैना निहारे नज़रें रहम की करा

तेरा ही नाम हो जीवन की शाम हो
राधे राधे राधे राधे आखिरी ये नाम हो
तुझको पुकारूँ तुमको निहारूं मैं फिर रहा
ओ बरसाने वारी...........

दुनिया से हारा तेरा सहारा
तेरे सिवा कोई दूजा न हमारा
हार गया हूँ रो मैं रहा हूँ मैं की करा
ओ बरसाने वारी............

हर लो बाधा मेरी श्री राधा
तेरे बिन मेरा कोई ना राधा
कष्ट मिटा दे पार लगा दे सुनले ज़रा
ओ बरसाने वारी................

श्रेणी
download bhajan lyrics (1059 downloads)