कन्हिया तेरी बांसुरिया सारे जग में धूम मचायेkanhiya teri bansuriya sare jag me dhum machaaye


कन्हिया तेरी बांसुरिया सारे जग में धूम मचाये,
ये लागे प्यारी प्यारी ये लागे प्यारी प्यारी,

बेठ कदम पे कान्हा जब मुरली मधुर बजाए
तेरी मुरली सुन के राधे दोडी दोडी आये,
कन्हिया तेरी बंसुरिया मेरे दिल का चैन चुराए,
ये लागे प्यारी प्यारी ये लागे प्यारी प्यारी,

तेरी जादू गारी मुरली का सांवरिया क्या कहना
ना जाने वैरण मुझ पे कर गई जादू टोना,
कन्हिया तेरी बंसुरिया रातो की नींद उडाये ,
ये लागे प्यारी प्यारी ये लागे प्यारी प्यारी,

तेरी मुरली का ओ छलिये हुआ भीम सैन दीवाना
मैं बाँध के घुंगरू नाचू कोई ऐसा छेड़ तराना,
कन्हिया तेरी बंसुरिया सारे जग को नाच नचाये
ये लागे प्यारी प्यारी ये लागे प्यारी प्यारी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1210 downloads)