तेरे कजरारे नैनो ने tere kajrare naino ne main to pagal kar daali


घुंगराले तेरे बाल है प्यारे सूरत है प्यारी
तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो पागल कर डाली,

जब से हो प्यारे तेरे नैनो से मिले है नैन,
रातो को न नींद आवे दिल को न पड़े चैन,
कोई कहे दीवानी मुझको कोई मतवारी,
तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो पागल कर डाली,

जब से हो प्यारे तेरी बंसी की सुनी है तान ,
लुट लिया दिल मेरा मेरी तो चली गई ये जान
अपने प्यार के रंग में तूने एसी रंग डारी,
तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो पागल कर डाली,

जब से हुई मैं तेरी दुनिया बेगानी लागे ,
सची बस तेरी मेरी प्रेम कहानी लागे,
मेरे हसी उडा वे प्यारे ये दुनिया सारी,
तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो पागल कर डाली,

तेरी मेरी प्रीत कान्हा  जग में है न्यारी न्यारी
तू है मेरा प्यारा प्यारा मैं हु तेरी प्यारी प्यारी,
प्रीत पुराणी का बीजो मैं जाऊ बलिहारी,
तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो पागल कर डाली,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1201 downloads)