मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ main to teri deewani tera sath chahiye


मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए
इक तेरा मेरे सिर पे प्यारे हाथ चाहिए
मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए

ब्रिज में वसा ले मुझको बांके बिहारी
मैं हु पुजारन तेरी मोहन मुरारी
अब तो तेरा सहारा दीना नाथ चाहिए
मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए

ब्रिज के कन्हियाँ प्यारे गोकुल के ग्वाला
प्यासे है नैना आजा यशोदा के लाला
तेरी किरपा की अब तो बरसात चाहिए
मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए

अपनी सूना दे कान्हा प्यारी मुरलियां
अंजली दीवानी तेरी मे सांवरियां
मेरे प्रेमी हर पल तुम्हारी प्यारी बात चाहिए
मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए

श्रेणी
download bhajan lyrics (1270 downloads)