क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में kya kare anokhe baar rasiya hori me


क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में
होरी में रे होरी में
क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में

इक मार रंग की पिचकारी,
दूजे नैन कटार,रसिया होरी में
क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में

एक मारनी थी मुरली की
दूजी नुपुर की झंकार रसिया होरी में
क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में

इक मार मुस्कान मधुर की,
दूजा अलबेला शिंगार रसिया होरी में
क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में

अंग अंग पे बार करत है
मेरो राधा रमण सरकार,रसिया होरी में
क्या करे अनोखे वार रसिया होरी में



श्रेणी
download bhajan lyrics (1222 downloads)