भज रे मन तू श्री राधे राधे श्याम को

शामल छवि सुख दाम को
भज रे मन तू श्री राधे राधे श्याम को

मोहक सरल मनोहर है वो
शीतल धवल सरोवर है
दर्शन करले कमल नैन के पग पंकज ब्रिज धाम को
तू भज रे मन श्री राधे राधे श्याम को

यशोदा कंत नन्द के नंदन
जय गोपालक जय यदु नंदन
कुञ्ज गल्यन के कुञ्ज बिहारी
सुख सागर सुख धाम को
भज रे मन श्री राधे श्याम को

जय मन मोहन जय गिरधारी जय मुरली धर कृष्ण मुरारी
जय जय श्री नटवर नागर,
सकल मनोरथ नाम को
भज रे मन श्री राधे श्याम को

श्रेणी
download bhajan lyrics (1277 downloads)