चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे

माखन चोर दिल को चुराने आया रे,
चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे,
काली पीली हरी नीली सारे रंग भी लाया है
आओ लेलो चूड़ी पहनो कान्हा शोर मचाया है ,

राधा से मिलने को बहाना बनाया रे,
चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे,

गोरी काली मतवाली सभी निकल पड़ी है घर से,
सखियों विच राधा प्यारी चूड़ी पेहने श्याम सुंदर से,
प्यारी राधी रानी को चूड़ी पहनाया रे,
चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1227 downloads)