गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल

बांटो रे बधाई बजाओ रे थाल
गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल

नन्द बाबा हीरे मोती बाँट रहे है खुशियों से ग्वाल बाल नाच रहे है
देते है दुआई सब जियो सो सो साल
गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल


पाप जब धरती पे बड़ता है पालने में कान्हा उतर ता है,
आया बन कर के वो कंस का काल
गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल

देवता भी दर्शन को आये है
देख के लीला हरषाए है
सोरव मधुकर सब हो गए निहाल
गोकुल में जन्मा है यशोदा का लाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1177 downloads)