जगदम्बे सुन मेरी मात भवानी jagdambe sun meri maat bhawani


जगदम्बे सुन मेरी मात भवानी  
जग जाने तेरी अमर कहानी
जगदम्बे सुन मेरी मात भवानी  

उचे पर्वत आप विराजो लाल ध्वजा फेहराये माँ
आछाये पूरण हो दिल की जो मागे सो पाए
तेरी ममता सब भगतो के दिल में सुमन खिलाये माँ
जगदम्बे सुन मेरी मात भवानी  

टिका बिंदी चुनरी चूड़ी सब शिंगार बुलाये
पत्र पुष्प फल फूल नारियल तुम को भेट चडाये
मन मंदिर में आन विराजो हर्ष हर्ष गुणगाये माँ
जगदम्बे सुन मेरी मात भवानी  

मैया तूम से आस लगाई सारे कष्ट मिटाओ माँ
संकट काटो हम दुखियो के हम से प्रीत लगाओ
जन्म जन्म के पाप मिटा दो सोये भाग जगा दो माँ
जगदम्बे सुन मेरी मात भवानी  

download bhajan lyrics (1246 downloads)