पत रखियो गोरी के लाल

पत रखियो गोरी के लाल
लाज रखियो गोरी के लाल
गोरी के लाल है वीर दयाल
पत रखियो गोरी के लाल

शिव गोरा का पूत कहलावे
यो भी ध्यावे चरनी लगावे
कर दा जांदा मालो माल
पत रखियो गोरी के लाल

वेदों का तू ग्यानी ध्यानी
दुनिया हो गई तेरी दीवानी,
सब का कर दे हल सवाल
पत रखियो गोरी के लाल

राजू भो हरिपुरिया आया
मेवा फल फूल भेटे लाया
लाया लड्दुओ का थाल
पत रखियो गोरी के लाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1214 downloads)