दिख ला दो सूरत प्यारी बरसाने वाली

दिख ला दो सूरत प्यारी बरसाने वाली
राह तके है तेरी कुञ्ज बिहारी
दिख ला दो सूरत प्यारी बरसाने वाली

पुष्प लताओं से पता पूछता है,
कोई तो बता दो किस को पता है ,
वन वन भटके कृष्ण मुरारी
कैसे बुलाऊ राधा याद तुम्हारी
दिख ला दो सूरत प्यारी बरसाने वाली

कैसे जीए राधे तुम बिन कन्हियाँ
सुना है वृंदावन सुनी नगरिया
तुम को पुकारे है रास बिहारी
बाट निहारे राधे तेरा गिरधारी
दिख ला दो सूरत प्यारी बरसाने वाली

सुध बुध है बुला कृष्ण कन्हाई,
जब से तुम संग प्रीत लगाई,
हे करुना मई तुम से अर्ज गुजारी
दर्श दिखा दो नागर विनती हमारी
दिख ला दो सूरत प्यारी बरसाने वाली

श्रेणी
download bhajan lyrics (1193 downloads)