मुझे अपना बना लो राधे

मुझे अपना बना लो राधे
अब कोई ना हमारा है
मुझे अपना बना लो राधे
मुझे अपना बना लो श्यामा

मैं पत्थर राहों का रस्ते में पड़ा रहता
मंदिर में लगा लो राधे उपकार तुम्हारा हो
मुझे अपना बना लो राधे............

मैं फूल कमल का हूँ कीचड में खिलता हूँ
गले हार बना लो राधे ये दास तुम्हारा है
मुझे अपना बना लो राधे............

तुम मात हमारी हो मैं पुत्र तुम्हारा हूँ
चरणों से लगालो राधे ये प्रेम तुम्हारा हो
मुझे अपना बना लो राधे............

दुनिया का सताया हूँ तेरे दर पे आया हूँ
भव पार लगा दो राधे अब कोई ना हमारा है
मुझे अपना बना लो राधे............

श्रेणी
download bhajan lyrics (1127 downloads)