लिए जा लिए जा मन राधे राधे नामliye jaa liye jaa man radhe radhe naam


लिए जा लिए जा मन राधे राधे नाम
यही एक नाम आएगा तेरे काम
लिए जा लिए जा मन राधे राधे नाम

यही नाम लेले कर नाचे वृन्दावन के मोर
इसी नाम से रीजे नटवर नागर नन्द किशोर
इसी नाम को ग्यानी ध्यानी जपते आठो याम
लिए जा लिए जा मन राधे राधे नाम

बार बार समजाया तुमको हे मन केहना मान
भजले नाम किशोरी जी का क्यों बनता नादान
राधे रानी की किरपा से मिल जायेगे श्याम
लिए जा लिए जा मन राधे राधे नाम

राधे रानी की चरणों में लग जाए जो प्रीत
गूंज उठे तेरे जीवन में मधुर मधुर संगीत
मिल जायेगा वृंदावन में तुझको भी विश्राम
लिए जा लिए जा मन राधे राधे नाम

उनके ही चरणों में निष् दिन जुका प्रेम से शीश,
बार बार समजा समजा कर हारे विक सतीश
कण कण में दिखेगा तुझको बरसना धाम
लिए जा लिए जा मन राधे राधे नाम

श्रेणी
download bhajan lyrics (1215 downloads)