मैं तो अपने पिया की दीवानी हो गई

मैं तो अपने पिया की दीवानी हो गई,
अपने बांके की बांकी मस्तानी हो गई
मैं तो अपने पिया की दीवानी हो गई,

देखी छवि मेरे दिल को वो भा गये
नैनो के रस्ते वो दिल में समा गए
सारी दुनिया से मैं तो बेगानी हो गई
अपने बांके की बांकी मस्तानी हो गई
मैं तो अपने पिया की दीवानी हो गई,

रास न आये मोहे मेहल अटारी झूठी लगे सब दुनिया दारी,
प्रीत में अपने मोहन की मैं तो खो गई
अपने बांके की बांकी मस्तानी हो गई
मैं तो अपने पिया की दीवानी हो गई,

फर्क नही चाहे अब कोई रूठे
छुटे न मुझसे अब गिरधर न छुटे,
नाम उनके ये सारी जिंदगानी हो गई
अपने बांके की बांकी मस्तानी हो गई
मैं तो अपने पिया की दीवानी हो गई,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1122 downloads)