आई आई आई कान्हा तेरी याद आई aai aai aai kanha teri yaad aai


आई आई आई कान्हा तेरी याद आई
मेरे दिल की धड़कन ने आवाज लगाई
आई आई आई कान्हा तेरी याद आई

दूर रह कर मुझे तेरी याद आएगी
तेरे बिना राधा रो रो के मर जायेगी
एह बंसी वाले सही जाये न जुदाई
आई आई आई कान्हा तेरी याद आई

बंसी की धुन सुन भागी चली आती हु,
देखू न तुझको तो चैन न पाती हु
नजरो से दूर होके नींद है उड़ाई
आई आई आई कान्हा तेरी याद आई

भूल न पाऊ मैं तेरी मीठी बातो को
सरिता मिटाए कैसे श्याम तेरी यादो को
संवारे सलोने तेरी कैसी है खुदाई
आई आई आई कान्हा तेरी याद आई

श्रेणी
download bhajan lyrics (1261 downloads)