सांवरिया आजा रे कन्हिया आजा रे sanwariya aaj re kanhiya aaja re


ये दिल तेरा दीवाना मैं हो गई श्याम दीवानी
अब हाल मेरा मत पूछो मैं तो हो गई मस्तानी,
मोहे एसी मस्ती छाई मैं छोड़ जगत सब आई
सांवरिया आजा रे कन्हिया आजा रे

आजा दिलदार अब तो मेरे पिया संवारे
बात देखे तेरी मेरे नैना भये वन्वारे
मैं तेरे विरहे में मर गई तेरी कमली जादू कर गई
मोहे एसी मस्ती छाई मैं छोड़ जगत सब आई
सांवरिया आजा रे कन्हिया आजा रे

तड़पती रहू मैं जैसे चंदा की चकोरी
लटो में है उजला मनवा टूट ती न डोरी
नैना कजरारे तेरे मोहे लुटे सांझ सवेरे,
मोहे एसी मस्ती छाई मैं छोड़ जगत सब आई
सांवरिया आजा रे कन्हिया आजा रे

नैनो से मिला के नैना क्यों तू दूर हो गया
ओ बेदर्दी मीठा दर्द मुझे दे गया
क्या दर्द जमाना जाने लगी दिल की न पहचाने
मोहे एसी मस्ती छाई मैं छोड़ जगत सब आई
सांवरिया आजा रे कन्हिया आजा रे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1314 downloads)