यह दर्द तूने दिया है तो कोई बात नहींye dard tune diya hai to koi baat nhi


यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नहीं,
ये दर्द तूने दिया है तो कोई बात नहीं,
यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नहीं,

किसे मजाल कहे कोई मुझको दीवाना,
अगर ये तुमने कहा है तो कोई बात नहीं,
यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नही,

यही बहुत है कि तुम देखते हो साहिल से,
सफ़ीना डूब रहा है तो कोई बात नहीं,
यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नहीं,

जो आने वाला है कल उसको किसने देखा है,
वो हमसे आज जुदा है तो कोई बात नहीं,
यही वफ़ा का सिला है तो कोई बात नहीं,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1967 downloads)