कन्हिया कन्हियाँ तुझे आना पड़ेगा

कन्हिया कन्हियाँ तुझे आना पड़ेगा
वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा

गोकुल में आया मथुरा में आ,
छवि प्यारी प्यारी कहीं तो दिखा
अरे सांवरे देख आ के ज़रा,
सूनी सूनी पड़ी है तेरी द्वारिका

जमुना के पानी में हलचल नहीं,
मधुबन में पहला सा जलथल नहीं
वही कुंज गलियाँ वही गोपिआँ,
छनकती मगर कोई गागर नहीं

कोई तेरी गईया का वाली नहीं,
अमानत यह तेरी संभाली नहीं
कई कंस भारत मे पैदा हुए,
कपट से कोई घर भी खली नहीं

श्रेणी
download bhajan lyrics (1169 downloads)