थोड़ी जगह देदो मुझे

थोड़ी जगह देदो मुझे अपने मन्दिर में माँ आंबे,
कट जायेगा जीवन मेरा बस लेकर नाम हे जगदम्बे,
तेरे नाम ये जीवन कर जावा तेरा नाम ही लेकर मर जावा
माँ ओ मेरी माँ माँ आंबे माँ

आई हु दर तेरे आस लगाये तेरे सिवा नही कोई हमारा,
किस्मत की मारी मैं वेचारी हारी जो जहां से देदो सहारा,
कभी टूट न जाए सपना माँ कभी साथ न छुटे अपना माँ
माँ ओ मेरी माँ माँ आंबे माँ

सुना है तेरी पाए जो रेहमत,
खुलती है उनकी पल भर में किस्मत
आगे है तेरे फीके पड जाते धन दोलत खुशियाँ और ये शोहरत,
कहू शान में तेरी क्या मैं माँ तेरे बिन सुना ये जहान है माँ
माँ ओ मेरी माँ माँ आंबे माँ

download bhajan lyrics (1104 downloads)