जय माता दी प्यारे जय कार लगायेगा

जय माता दी प्यारे जय कार लगायेगा
माता रानी को तू तेरे पास पाएगा
जय माता दी प्यारे जय कार लगायेगा

जयकारे से भगतो शक्ति मिल जाती है
माता के चरणों की भगती मिल जाती है,
जितनी उची प्यारे जय कार लगाएगा
माता रानी को तू तेरे पास पाएगा

ये मेहरावाली माँ भगतो की सुनती है,
जो दिल से याद करे दुखड़ो को हरती है,
सांचे मन से प्यारे माता को भूलाएगा
माता रानी को तू तेरे पास पाएगा

जय कारे से मेरी माँ खुश हो जाती है
भगतो की गूंज सुने माँ दोडी आती है,
जय कारे से माँ का आसन होल जाएगा
जय माता दी प्यारे जय कार लगायेगा

download bhajan lyrics (1169 downloads)