मैं तो झूम झूम नाचू रे आज

मैं तो झूम झूम नाचू रे आज मईया घर आई है
मैं तो माता के गुण गाऊ आज आज मईया घर आई है
मैं तो झूम झूम नाचू रे आज मईया घर आई है

मैंने तो मैया से अर्जी लगाई
मैया भी खुश होक सिंह चढ़ी आई है
मैं तो माता के दर्श पाउ आज आज मईया घर आई है
मैं तो झूम झूम नाचू रे आज मईया घर आई है

कीर्तन कराया श्रृंगार है सजाया
ज्योत है जगाई और भोग है लगाया
मैं तो मैया के मन भाऊ आज आज मईया घर आई है

मैया तो भक्तो पे करुणा लुटाये
ममता का आँचल माँ सर पे फिराए
मैं तो चरणों में झुक जाऊ आज आज मईया घर आई है
मैं तो झूम झूम नाचू रे आज मईया घर आई है

आज मेरी खुशियों का न ही कोई ठिकाना
केहता रवि है मिला सुख का खजाना
मैं तो भक्ति में खो जाऊ आज
आज मईया घर आई है
मैं तो झूम झूम नाचू रे आज मईया घर आई है

download bhajan lyrics (1159 downloads)