मुरलिया वाले कब आओगे म्हारे देशmuraliyan vale kab aaoge mhaare desh


मुरलिया वाले कब आओगे म्हारे देश
कब आओगे म्हारे देश
बांसुरियां वाले कब आओगे म्हारे देश

लिख लिख पतिया हार गई मैं,
लिख डाले संदेश मुरलिया वालें,
कब आओगे म्हारे देश..

मोहिनी मूरत सांवरी सूरत,
घू़्ंगर वाला केश मुरलिया वालें,
कब आओगे म्हारे देश...

बचपन बीता बीती जवानी,
पड़ गया बाल सफेद मुरलिया वालें,
कब आओगे म्हारे देश...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1535 downloads)