साँवरे तोरे बिना जिया जाए नsanware tore bin jiya jaaye naa


साँवरे तोरे बिना जिया जाए न
जलु तेरे प्यार में करू इन्तजार तेरा किसी से कहा जाए न
साँवरे तोरे बिना जिया जाए ना

राह तिहारी मोरा मन तडपाये
सारी रेना नींद ना आये
याद तिहारी मोरा मन तडपाये,
सारी रेना नींद ना आये
विरहा की मारी देखू राह तिहारी
दो नैनो की दीप जलाए
जलु तेरे प्यार में करू इन्तजार तेरा किसी से कहा जाए न
साँवरे तोरे बिना जिया जाए ना

डूब चले मेरी आस के तारे जैसे पोंछे पी के द्वारे
टूट गए सब संग सहारे डूबे नैया दूर किनारे
जलु तेरे प्यार में करू इन्तजार तेरा किसी से कहा जाए न
साँवरे तोरे बिना जिया जाए ना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1282 downloads)