मेरो श्याम सलोना

नैनो से मारे देखो टोना हो मेरो श्याम सलोना
हो जी हो श्याम सलोना हा जी यशोदा नंदना
नैनो से मारे देखो टोना हो मेरो श्याम सलोना

नन्द जी के राज दुलारे यशोदा मैया के प्यारे
राधा रानी को मन मोहना मेरो श्याम सलोना

अखियाँ है कारी कारी मीठी मुस्कान है न्यारी
मोटे नैनो में है जादू टोना मेरो श्याम सलोना

बंसी को है बजियइया गीता को है गवईया
गोरव के नैनो में बसों न मेरो श्याम सलोना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1187 downloads)